रियो ओलम्पिक के दौरान 2500 सैनिक लगाएंगे गश्त

रियो डी जेनेरियो, 21 मई (आईएएनएस)। इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के दौरान करीब 2500 सैनिक ब्राजील के इस सबसे बड़े शहर की सड़कों पर गश्त लगाएंगे।

आयोजकों ने सरकार से रियो की सड़कों पर गश्त लगाने के लिए इतनी संख्या में सैनिकों की मांग की है।

पब्लिक सिक्यूरिटी के स्टेट सेकेरेट्री जो मारियानो बेल्ट्रेम ने कहा है कि ये सैनिक रियो की मुख्य सड़कों पर गश्त करेंगे, जो कि ओलम्पिक आयोजन स्थलों से लगी हुई हैं।

रक्षा मंत्री राउल जुंगमैन ने कार्यकारी राष्ट्रपति माइकल टेमेर के सामने आयोजकों की यह मांग रख दी है।

इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रीय सुरक्षा बल के 9600 सदस्य रियो ओलम्कि आयोजन स्थलों की सुरक्षा में लगाए जाएंगे।

रियो ओलम्पिक की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले कुल सुरक्षाकर्मियों की संख्या 85 हजार है। इनमें पुलिस और सुरक्षा एजेंट शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493