ऑस्ट्रेलियन ग्रीन पार्टी की नेता ने इस्तीफा दिया

केनबरा, 6 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने ऑस्ट्रेलियन ग्रीन पार्टी की नेता क्रिस्टीन मिल्ने के प्रति सम्मान जताया, जिन्होंने बुधवार को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा की।

सीनेटर मिल्ने (61) ने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्विटर पर की। उन्होंने लिखा, “खुद को आशावादी महसूस कर रही हूं, गर्व भी हो रहा है और दुखी भी हूं यह कहते हुए कि मैं 2016 में चुनाव नहीं लडूंगी और ऑस्टेलियन ग्रीन्स की सदस्यता से भी इस्तीफा दे रही हूं।”

समाचार ऐजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑस्ट्रेलियन ग्रीन के 11 संघीय सांसदों के बीच कराए गए मतदान में रिचर्ड डी नताली को पार्टी का नया नेता चुना गया, जो एक चिकित्सक और लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं। वहीं क्वींसलैंड की सीनेटर लारिस्सा वाटर्स और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के सीनेटर स्कॉट लडलैम को उप नेता चुना गया।

प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने मिल्ने की प्रशंसा की। मिल्ने ने 25 साल पहले अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम दो अलग पार्टियों से संबंद्ध रखते हैं, लेकिन मैं सभी वरिष्ठ सांसदों की तरह ही क्रिस्टीन मिल्ने का भी सम्मान करता हूं।”

मिल्ने अकेली महिला हैं, जिन्होंने संघीय एवं राज्य स्तर पर एक राजनीतिक पार्टी का सालों तक नेतृत्व किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493