रोहित को आगे भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल-8 के एक रोमांचक मुकाबले में हराते हुए लगातार चौथी जीत हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि टीम आगामी मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेगी और टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने में कामयाब होगी।

रोहित ने मैच के बाद कहा, “मुझे उम्मीद है कि पुरानी गलतियों को भूल कर टीम आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेगी।”

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की और अब टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

रोहित ने कहा कि अब टीम एक-एक मैच पर ध्यान दे रही है और अंकतालिका में स्थान को लेकर दबाव महसूस नहीं कर रही।

रोहित ने ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए अनुभवी स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की भी प्रशंसा की और कहा कि चार ओवरों में 11 रन देकर दो विकेट हासिल करना किसी जादुई प्रदर्शन की तरह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493