ऑस्ट्रेलिया : चोर ने कार से कुचलकर 5 लोगों की जान ली, एक भारतीय जख्मी

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में कार चुराकर भागने की कोशिश कर रहे एक ऑस्ट्रेलियाई ने पांच लोगों को कार से कुचलकर मार डाला और 31 अन्य को घायल कर दिया। घायलों में सात की हालत नाजुक है। इनमें एक भारतीय महिला भी शामिल है।

‘द एज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की इस घटना में एक सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनी में कार्यरत नेतरा कृष्णमूर्ति एक डे केयर में अपने बच्चे को स्तनपान कराकर कार्यालय जा रही थीं, जिस दौरान कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, नेतरा के दोस्तों व सहयोगियों के मुताबिक, वह कोमा में चली गईं जिसके बाद सोमवार को उन्हें होश आया।

पिछले सप्ताह ही मातृत्व अवकाश से लौटी नेतरा को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका एक फेफड़ा पंक्चर हो गया है, लीवर व किडनी को भी क्षति पहुंची है। उनकी पसलियां टूटी हैं और रीढ़ की हड्डी तीन जगह से टूट गई है।

उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। उनके पति उनके साथ हैं। दंपति का परिवार ऑस्ट्रेलिया में नहीं रहता, उनके बच्चे की देखभाल उनके साथी कर रहे हैं।

उनके साथी तनवीर चौधरी ने कहा, “चोट के मद्देनजर वह कुछ समय तक अस्पताल में रहेंगी। उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से ठीक होने में काफी वक्त लगेगा।”

समाचार पत्र ‘द ऑस्ट्रेलियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार चलाने वाले जेम्स गार्गासोउलास (26) के खिलाफ पांच लोगों की हत्या का मामल दर्ज किया गया है।

जिन सात लोगों की हालत नाजुक है, उनमें दो साल का एक बच्चा भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493