‘दीवार’ की पटकथा सर्वo्रेष्ठ : अमिताभ बच्चन

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अपराध की पृष्ठभूमि पर आधारित 1975 में आई फिल्म ‘दीवार’ के 42 वर्ष होने के अवसर पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पटकथा सर्वo्रेष्ठ थी।

इस फिल्म के बाद अमिताभ की पहचान ‘एंग्री यंग मैन’ के रूप में बन गई थी। उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।

अमिताभ ने ट्वीट किया, “फिल्म ‘दीवार’ के 42 वर्ष। आज की फिल्मों के सप्ताह भर की तुलना में 100 सप्ताह की ट्रॉफी।”

उन्होंने कहा कि फिल्म ‘दीवार’ दो भाइयों की कहानी है, जो अपने अतीत के कारण दो अलग रास्तों पर चल पड़ते हैं। फिल्म मुंबई की गलियों में उनके संघर्ष की कहानी है।

फिल्म में अमिताभ के अतिरिक्त शशि कपूर, परवीन बॉबी, नीतू सिंह और निरूपा रॉय मुख्य भूमिकाओं में थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493