ऑस्ट्रेलिया : तूफान में 3 लोगों की मौत

सिडनी, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) एवं सिडनी में मंगलवार को आए भयंकर तूफान में तीन लोगों की मौत हो गई है और क्षेत्र में बिजली आपूत्र्ति ठप हो गई है।

समाचार चैनल एबीसी के मुताबिक, मूसलाधार बारिश और 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने सड़कों और बिजली के तारों को तहस-नहस कर दिया है और इससे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, न्यूकैसल के उत्तर में स्थित डनगोग में दो पुरुष और एक महिला बाढ़ में बह गए।

अपर हंटर क्षेत्र में 24 घंटों के दौरान 312 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और यह इलाका तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है।

डनगोग में पैटर्सन नदी का जलस्तर 14.78 मीटर तक पहुंच गया है और मंगलवार दोपहर तक जलस्तर 15.5 मीटर तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

एनएसडब्ल्यू के प्रीमियर माइक बेयर्ड ने कहा कि आधी रात के बाद से मौसम में कुछ सुधार हो सकता है।

प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने और बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493