यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (यूएनएसडब्ल्यू) वाटर रिसर्च लेबोरेटरी के अनुसार, विशाल लहरों ने सिडनी के नॉर्दर्न बीचेस से लगती एक प्रमुख जगह में कटाव किया है, जिसके चलते तटीय जगह से लगती लाखों डॉलर की संपत्ति के समुद्र में डूब जाने का खतरा बढ़ गया है।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर नुकसान शनिवार व रविवार रात को हुआ। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने मंगलवार रात फिर से विशाल लहरें उठने की आशंका जताई है, जिसके चलते तटीय भाग में और ज्यादा कटाव होने की आशंका है।
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग की ओर से कहा गया, “तटीय जगह पर कटाव का खतरा कम होना जारी है, क्योंकि लहरें धीरे-धीरे शांत हो रही हैं।”
dharmpath.com dharmpath