नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर बदली छाई रहेगी। दोपहर या शाम होते-होते आंधी आने या हल्की बारिश पड़ने की संभावना है।”
अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 64 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath