बेल्जियम में रेल दुर्घटना, 3 की मौत

बेल्जियम की रेल कंपनी इंफ्राबेल के प्रवक्ता फ्रेडरिक सैकरे ने बताया, “सेंट जॉर्ज्स-सुर-मियूस में एक यात्री ट्रेन की उसी पटरी पर चल रही एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

माउसरॉन से लीयर्स जा रही इस यात्री ट्रेन में करीब 40 यात्री सवार थे। उसी पटरी पर चल रही एक मालगाड़ी को यात्री ट्रेन ने पीछे से टक्कर मारी। इस भीषण टक्कर में छह डिब्बों वाली मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

बेल्जियम के रेल ऑपरेटर एसएनसीबी ने सोमवार दोपहर तीन मृतकों में एक की पहचान का खुलासा किया। इस दुर्घटना में यात्री ट्रेन के 47 वर्षीय ड्राइवर मार्क डी डेटर और दो यात्रियों की भी मौत हो गई।

जांचकर्ता इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493