ऑस्ट्रेलिया : बहुमत जुटाने की जोड़-तोड़ में जुटी पार्टियां

सिडनी, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल की लिबरल पार्टी और बिल शॉर्टन के नेतृत्व वाली विपक्षी लेबर पार्टी ने शनिवार के चुनाव के बाद किसी के भी बहुमत हासिल न कर पाने की संभावना के बाद चुनावी समीकरण जुटाने के लिए रविवार को बातचीत शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई चुनाव आयोग के मुताबिक, इस समय संसद के निचले सदन की 150 सीटों में से लेबर पार्टी के पास 71 और लिबरल-नेशनल गठबंधन के पास 67 सीटें हैं। सत्ता में आने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 76 सीटों की जरूरत है।

चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों एंड्रयू विकी और कैथी मैकगोवान ने एक-एक सीट हासिल की है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सात सीटों का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है और अगले सप्ताह से लेकर एक महीने तक इनके घोषित होने की उम्मीद है।

अब तक के परिणाम में शॉर्टन से पीछे रहने के बावजूद भी टर्नबुल ने पूरा भरोसा जताया है कि वे सत्ता हासिल करने के लिए जरूरी वोट जुटाने में कामयाब हो जाएंगे।

2010 की तरह अल्पमत सरकार के सत्ता में आने की संभावना भी नजर आ रही है। उस समय लेबर पार्टी की जुलिया गिलार्ड ने भी कंजर्वेटिव पार्टी जितनी ही सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन कई निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन हासिल करने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री घोषित कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया में कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली सरकारों के बारी-बारी से सत्ता हासिल करने की प्रथा रही है और यहां अल्पमत सरकार के सत्ता में आने की स्थिति कम ही पैदा होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493