रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर सिटी स्टेशन पर सोमवार को सुबह 10.30 बजे आयोजित एक समारोह में गाजीपुर सिटी-प्रयाग डेमू गाड़ी का शुभारंभ करेंगे।
वैसे तो 75115/75116 गाजीपुर सिटी-प्रयाग-गाजीपुर सिटी डेमू गाड़ी का नियमित संचलन 5 जुलाई से किया जाएगा, लेकिन चार जुलाई को रेल राज्यमंत्री 07515 गाजीपुर सिटी-प्रयाग विशेष गाड़ी का उद्घाटन कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना कर करेंगे।
इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधि, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र, वरिष्ठ रेल अधिकारी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेंगे।
दरअसल, 75115/75116 गाजीपुर सिटी-प्रयाग-गाजीपुर सिटी डेमू गाड़ी का नियमित संचलन 5 जुलाई से किया जाएगा। डेमू गाड़ी संख्या 75115 गाजीपुर सिटी से 4.30 बजे प्रस्थान कर प्रयाग 10.25 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में डेमू गाड़ी संख्या 75116 प्रयाग से 17.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजीपुर सिटी 12.20 बजे पहुंचेगी। यह डेमू गाड़ी अपने यात्रा मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। अनुरक्षण कार्य के कारण उपरोक्त डेमू गाड़ी का संचालन शनिवार को बंद रहेगा।
dharmpath.com dharmpath