ऑस्ट्रेलिया : भ्रष्टाचार मामले में विपक्ष के नेता से पूछताछ

सिडनी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता को भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को जांच का सामना करना पड़ा। उनसे ऑस्ट्रेलियन रॉयल कमिशन ने पूछताछ की।

सिडनी, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता को भ्रष्टाचार के मामले में गुरुवार को जांच का सामना करना पड़ा। उनसे ऑस्ट्रेलियन रॉयल कमिशन ने पूछताछ की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑस्ट्रेलियन रॉयल कमिशन कामगारों और कर्मचारियों के संघ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही है।

विपक्ष के नेता बिल शॉर्टन को ऑस्ट्रेलियन वर्कर्स यूनियन (एडब्ल्यूयू) में वित्तीय अनिमितता के लगे आरोपों को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया।

2007 में दो कंपनियों द्वारा एडब्ल्यूयू को 5,84,000 डॉलर के भुगतान के वित्तीय निपटारे के संबंध में शॉर्टन से सवाल पूछे गए, जिसके जवाब पर उन्हें आयुक्त डेसन हेडन की फटकार झेलनी पड़ी।

हेडन ने कहा, “आपने अधिकांश जवाब में सही प्रतिक्रिया नहीं दी है कुछ में ही ठीक प्रतिक्रिया दी है।”

शॉर्टन 2007 में संसद के लिए निर्वाचि हुए थे और उनकी लेबर पार्टी के सदस्यों ने उनके प्रति सार्वजनिक रूप से समर्थन जताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493