कैनबरा, 2 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ऑस्ट्रेलिया के लोग पहली बार अब कानूनी तौर पर गैर पाश्चयुरीकृत दूध खरीद सकेंगे। एक डेयरी कंपनी ने बिना पाश्चरीकृत किए दूध में बैक्टीरिया मारने वाले अत्याधुनिक तरीके की खोज की है।

ऑस्ट्रेलिया की स्टार्ट-अप कंपनी मेड बाइ काउ दूध में हानिकारक बैक्टीरिया को मारने के लिए उच्च दबाव प्रसंस्करण (एचपीपी) का इस्तेमाल करती है। जबकि आमतौर पर बैक्टीरिया को मारने के लिए पाश्च्युरीकरण किया जाता है।
मेड बाइ काउ कंपनी के संस्थापक सैक्सन जोएस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पीने के लिए कच्चा दूध बेचना गैरकानूनी है, क्योंकि इससे कई तरह के स्वास्थ्य जोखिमों का खतरा होता है। लेकिन हमारा उत्पाद कच्चे दूध के लाभों और ऑस्ट्रेलिया के कड़े स्वास्थ्य मानकों का पालन करता है।
dharmpath.com dharmpath