ज्यूरिख, 2 जून (आईएएनएस)। अर्जेटीना की टीम विश्व फुटबाल रैकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है। गुरुवार को जारी रैंकिंग में भारत 163वें स्थान पर खिसक गया है। बेल्जियम दूसरे स्थान पर है।
एशिया में भारत को 29वां स्थान हासिल हुआ है।
कोलंबिया को तीसरा, चिली को पांचवां और स्पेन को छठवां स्थान मिला है।
शीर्ष 10 में सबसे बड़ा बदलाव चिली का दो स्थान फिसल जाना रहा जिसके कारण कोलंबिया और जर्मनी को फायदा हुआ।
आस्ट्रिया की शीर्ष दस में वापसी हुई है और वह 10वें स्थान पर है। इंग्लैंड को 11वां स्थान मिला है।
dharmpath.com dharmpath