ऑस्ट्रेलिया में भयावह तूफान से अहम सेवाएं लड़खड़ाईं

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इन सेवाओं में बाधा रविवार शाम चार बजे के करीब शुरू हुई, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए। सेवाओं में रात भर दिक्कत बनी रही। ब्रिस्बेन से केनबरा तक कई सर्वर प्रभावित रहे।

कई प्रमुख बैंकों-वेस्टपैक, एमई बैंक व कॉमनवेल्थ बैंक के बैंक कार्डो ने अस्थायी रूप से काम करना बंद कर दिया, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीएम सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

कई सेवाओं को सोमवार को बहाल किया जाना बाकी है।

ऑनलाइन फूड ऑर्डरिग सेवाएं जैसे डोमिनोज पिज्जा व मेन्यूलोग सेवाएं देने में विफल रहीं, जबकि फिल्म व टीवी स्ट्रीमिंग सेवा स्टैन व फॉक्सटैल प्ले भी उपयोग में नहीं रहीं।

व्यापक स्तर पर सेवाएं बाधित रहने का सारा दोष एमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) को दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493