नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। हास्य कलाकार जीवेशु आहलुवालिया ने कार्यक्रम ‘जोक स्टूडियो’ के लिए रेडियो चैनल रेडियो सिटी 91.1 से हाथ मिलाया है। उनका कहना है कि हास्य निरंतर विकसित होता रहेगा।
पिछले सप्ताह शुरू किए गए ‘जोक स्टूडियो’ में रेडियो चैनल के मशहूर किरदार बब्बर शेर के जरिए सुनील पाल, अमित महीप, संकेत और जीवेशु जैसे कलाकार भी जुड़े हुए हैं।
जीवेशु ने कहा, “जब तक लोगों की उदास होने की प्रवृति रहेगी, हास्य रहेगा।”
जीवाशु ने आईएएनएस को बताया, “हास्य निरंतर विकसित होता रहेगा। ‘जोक स्टूडियो’ एक शानदार पहल और हास्य के विकास का उदाहरण है। इसके कारण लोग आईपीएल, स्वच्छ भारत और धूम्रपान निषेध जैसे विषयों पर लिखेंगे, सोचेंगे और सामग्री तैयार करेंगे।”
जीवेशु का मानना है कि बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच के बावजूद रेडियो के माध्यम में तत्काल लाइव फीडबैक का अभाव है।
हास्य कलाकार ने कहा, “हमारे नियमित शो स्टैंड-अप और लाइव शो हैं, जो हास्य की दृष्टि से शानदार हैं, लेकिन रेडियो पर बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच का अर्थ है कि हमें तत्काल फीडबैक नहीं मिलता।”
उन्होंने कहा, “हमारे द्वारा तैयार सामग्री श्रोताओं के अनुरूप होनी चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath