ऑस्ट्रेलिया : लोगों पर हमला करने वाली 2 शार्क मारी गईं

कैनबरा, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में 24 घंटे के अंदर टाइगर शार्को के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने के बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शनिवार को दो टाइगर शार्को को मार दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हिटसंडे द्वीप में जाल में फंसने के बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने दो टाइगर शार्को को गोली मार दी, जिनमें से एक चार मीटर से भी ज्यादा लंबी थी।

बुधवार शाम को एक शार्क ने क्षेत्र में तैराकी कर रही महिला को घायल कर दिया था।

गुरुवार को शार्क के इसी तरह के हमले में न्यूजीलैंड की एक लड़की के पैर में गहरा जख्म हो गया था।

दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी आपात सर्जरी की गई है।

इन घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में तैराकी नहीं करने की सलाह दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493