ऑस्ट्रेलिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास के लिए आमंत्रित

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा सहयोग पर संतुष्टि जताते हुए सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने भारत में अक्टूबर में होने वाले संयुक्त विशेष बल प्रशिक्षण अभ्यास के उद्घाटन में हिस्सेदारी के लिए ऑस्ट्रेलिया की सेना को गुरुवार को आमंत्रित किया।

रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, जनरल सिंह ऑस्ट्रेलिया के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन स्कूल ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग का दौरा किया और युद्ध इंजीनियरिंग कौशल व पेशेवर अंदाज की प्रशंसा की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, “सेना प्रमुख ने भारत में अक्टूबर 2016 में होने वाले संयुक्त विशेष सुरक्षा बल प्रशिक्षण अभ्यास के उद्घाटन में हिस्सा लेने के ऑस्ट्रेलियाई सेना को आमंत्रित किया।”

जनरल सिंह ने सबसे बड़े ऑस्ट्रेलियाई एलएचडी (लैंडिंग हेलीकॉप्टर डॉक) एचएमएएस एडिलेड पर संक्षिप्त भाषण भी दिया।

दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेना ने अपनी सबसे बेहतरीन सुविधाओं व संस्थानों का प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493