ऑस्ट्रेलिया : 5 सांसद दोहरी नागरिका को लेकर अयोग्य करार

कैनबरा, 9 मई (आईएएनएस)। अपने निर्वाचन के समय दोहरी नागरिकता रखने वाले पांच ऑस्ट्रेलियाई सांसद बुधवार को पद से बेदखल कर दिए गए। इससे प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल के सदन में बहुमत को झटका लगा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च न्यायालय ने सीनेट की सदस्य कैटी गालाघेर को अयोग्य करार दिया।

इसी मामले में जांच का सामना कर रहे चार अन्य सांसदों ने इस फैसले के बाद इस्तीफा दे दिया।

गालाघेर व निचले सदन के सांसद जस्टिन कीय, जॉश विल्सन व सुसान लैंब विपक्षी लेबर पार्टी के सदस्य हैं। पांचवीं सांसद रेबेखा शार्की सेंटर एलाइंस पार्टी की सदस्य हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में 10 सांसदों व सीनेटरों को संविधान के नियम का उल्लंघन करने को लेकर पद से हटा दिया गया था। यह नियम संघीय राजनीतिक उम्मीदवारों को दोहरी नागरिकता रखने से रोकता है।

दोहरी नागरिकता के मुद्दे ने ऑस्ट्रेलियाई राजनीति को जुलाई 2017 से अस्थिर किया हुआ है। यह समय-समय पर हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में टर्नबुल के बहुमत के लिए खतरा बन जाता है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, टर्नबुल अगर निचले सदन की खाली हुई सीटें जीतते हैं तो अपना बहुमत बढ़ा सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, गालाघेर को अपने ब्रिटिश पासपोर्ट के बारे में जानकारी थी क्योंकि उनके पिता इग्लैंड में जन्मे थे। अदालत ने कहा कि गालाघेर ने अपनी ब्रिटिश नागरिकता को छोड़ने के लिए ‘सभी उचित कदम’ नहीं उठाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493