प्रोफेसर के मारे जाने के खिलाफ कश्मीर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

श्रीनगर, 9 मई (आईएएनएस)। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में असिस्टेंट प्रोफेसर के मारे जाने के विरोध में बुधवार को शोरगुल भरा लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

कुछ छात्र परिसर के अंदर इकट्ठा होकर नारे लगाने लगे। छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर मुहम्मद रफी भट के समर्थन में अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे। भट समाजशास्त्र विभाग में एक संविदा शिक्षक था।

भट बडिगाम गांव में रविवार को हिजबुल कमांडर सद्दाम पद्दार समेत चार अन्य आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारा गया था। दक्षिणी कश्मीर में उसी दिन सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में छह नागरिक भी मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493