नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना लागू करने के लिए शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार का यह कहकर धन्यवाद किया कि यह सुरक्षा कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के ओआरओपी योजना की घोषणा करने के थोड़ी देर के बाद ही शाह ने पत्रकारों से कहा, “हमने केवल अपने वादे को ही पूरा नहीं किया बल्कि इसे लागू भी किया। मोदी सरकार ने सेवानिवृत्त और सेवारत सैनिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है।”
dharmpath.com dharmpath