‘ओके जानू’ की शूटिंग 50 प्रतिशत तक पूरी : आदित्य

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य राय कपूर की आगामी फिल्म करन जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘ओके जानू’ है, जिस बारे में उनका कहना है कि इसकी लगभग 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है।

शाद अली द्वारा निर्देशित ‘ओके जानू’ मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमणि’ की रीमेक है।

आदित्य ने बताया, “फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हमने लगभग 50 प्रतिशत तक शूटिंग पूरी कर ली है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह रोमांटिक फिल्म है।”

फिल्म ‘ओके जानू’ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी हैं। इसकी कहानी युवा जोड़े और लिन-इन रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493