टीवी शो ‘तमन्ना’ में नजर आएंगे सचिन तेंदुलकर

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘तमन्ना’ में नजर आएंगे।

इस धारावाहिक में महत्वाकांक्षी महिला क्रिकेट खिलाड़ी धरा की कहानी को दर्शाया जा रहा है, जिसका किरदार अनुजा साठे निभा रही हैं।

धारावाहिक के सूत्रों के अनुसार, अनुजा के साथ सचिन एक या दो दिन के भीतर शूटिंग करेंगे।

सूत्र ने कहा, “धरा अब मेरठ के एक विद्यालय में लड़कों की कोच बन गई है, जिस तरह से सचिन मुंबई इंडियंस टीम के हैं। हमने एक क्रिकेट बॉक्स की व्यवस्था की है, जहां सचिन और धरा कुछ ओवरों के लिए खेलेंगे। इस शूट की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।”

सचिन को अपना आदर्श मानने वाली अनुजा ने कहा, “इस राष्ट्र में हर भारतीय सचिन जैसा ही बनना चाहता है। इस शो में काम करने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही था। आप जब भी क्रिकेट के बारे में बात करते हैं, तो दिमाग में पहला नाम सचिन का ही आता है।”

अनुजा ने आगे कहा, “जब मुझे पता चला कि सचिन सेट पर आ रहे हैं, तो मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं था। मैं काफी उत्साहित हूं और बड़ी बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रही हूं।”

इससे पहले अनुजा को टी-20 विश्व कप में बेंगलुरु में हुआ भारत और बांग्लादेश का मुकाबला देखने का मौका भी मिला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493