‘ओके जानू’ के फर्स्ट लुक में करीब दिखे आदित्य, श्रद्धा

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘ओके जानू’ के फर्स्ट लुक में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।

करण ने ट्विटर पर शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया, जिसमें श्रद्धा आदित्य के काफी नजदीक हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म के फर्स्ट लुक का शीर्षक करण ने लिखा, “शाद अली के निर्देशन में आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर, मणि रत्नम, गुलजार, ए.आर.रहमान हैं। यह फिल्म ‘ओके जानू’ है।”

तमिल फिल्म ‘ओ कधल कनमणि’ के रीमेक ‘ओके जानू’ में आदित्य और श्रद्धा 2013 के बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘आशिकी 2’ में साथ नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493