‘ओके भंगाराम’ में नैनी ने डबिंग की

चेन्नई, 9 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता नवीन बाबू उर्फ नैनी ने फिल्मकार मणि रत्नम की तेलुगू फिल्म ‘ओके भंगाराम’ में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता दुल्कर सलमान के लिए डबिंग की है।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “मणि सर ने खुद फोन किया और नैनी से दुल्कार के लिए डबिंग करने का अनुरोध किया। नैनी तुरंत फिल्म का हिस्सा बनने के लिए राजी हो गए।”

यह तमिल फिल्म ‘ओह कादल कनमानी’ का तेलुगू रीमेक है।

इस फिल्म के जरिये मणि रत्नम एक दशक से अधिक समय बाद रोमांस शैली की फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।

‘ओके भंगाराम’ में नित्या मेनन भी हैं। फिल्म कॉलेज परिसर की प्रेम कहानी है। इसकी ज्यादातर शूटिंग मुंबई और अहमदाबाद में हुई है।

फिल्म में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की पूर्व अध्यक्ष लीला सैमसन और लोकप्रिय भारतीय वास्तुकार डी.वी. दोषी भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493