एफ-1 : कुछ समय के लिए चली गई थी अलोंसो की याददाश्त

मेड्रिड, 9 मार्च (आईएएनएस)। फार्मूला वन टीम मैक्लॉरेन ने इस बात की पुष्टि की है कि उसके चालक और दो बार के विश्व चैम्पियन फर्नाडो अलोंसो बीते महीने अभ्यास के दौरान हुई जोरदार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए अपनी याददाश्त खो बैठे थे।

मैक्लॉरेन ने स्पेन के समाचार पत्र ‘अल पेरिस’ में प्रकाशित खबरों की पुष्टि की है, लेकिन इस बात का खंडन किया है कि अलोंसो को यह तक याद नहीं था कि वह एक फार्मूला वन चालक हैं।

समाचार पत्र के मुताबिक, अलोंसो ने होश में आने के बाद अपना इलाज कर रहे डॉक्टरों से कहा था, “मेरा नाम फर्नांडो अलोंसो है और मैं कार्टिंग करता हूं। मैं एक एफ-1 चालक बनना चाहता हूं।”

इससे यह साबित होता है कि अलोंसो को 1995 के बाद की कोई भी बात याद नहीं थी।

मैक्लॉरेन के रेसिंग डाइरेक्टर एरिक बालियर ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा कि अलोंसो ने संक्षिप्त काल के लिए अपनी याददाश्त खोई थी और यह किसी बड़ी दुर्घटना के बाद आम बात होती है।

एरिक ने कहा कि अब अलोंसो सामान्य हो चुके हैं।

अलोसों बार्सिलोना में हुई दुर्घटना के बात तीन रात तक अस्पताल में रहे थे।

मैक्लॉरेन ने कहा कि अलोसों मलेशियन ग्रां प्री के साथ 2015 एफ-1 चैम्पियनशिप में लौटेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493