महिला अधिकारों पर मुशर्रफ ने की पाकिस्तान सरकार की आलोचना

इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महिला अधिकारों को लेकर सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि एक तरफ तो उन्हें तानाशाह कहा जाता है, जबकि दूसरी ओर देश की सरकारों ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर रखा है।

एआएवाई न्यूज के मुताबिक, ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) की महिला शाखा की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस्लामाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में मुशर्रफ ने देश की सरकारों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को उस समय भी अपने अधिकार नहीं मिले थे, जब देश में एक महिला प्रधानमंत्री थीं।

मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आते ही महिला सशक्तिकरण का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को उनके अधिकार नहीं दे रही है, जिसका उल्लेख इस्लाम में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493