‘ओक्यूपेशन : रेनफॉल’ में दिखेंगे केन जिओंग

केनबरा, 20 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया एवं अमेरिकी अभिनेता केन जिओंग को आस्ट्रेलिया की एक साइंस फिक्शन फिल्म ‘ऑक्यूपेशन : रेनफॉल’ के लिए चुना गया है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ल्यूक स्पार्क द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2018 की फिल्म ‘ओक्यूपेशन’ का सीक्वल है।

जिओंग अक्टूबर की शुरुआत में हंटर वेली और गोल्ट कोस्ट सहित आस्ट्रेलिया के कई लोकेशन पर शूटिंग शुरू करेंगे।

स्पार्क ने जिओंग की प्रशंसा करते हुए कहा, “हम ‘ऑक्यूपेशन : रेनफॉल’ के साथ कुछ नया गढ़ने जा रहे हैं और सि फिल्म में केन के होने से फिल्म की स्टार कास्ट बेहतरीन हो गई है।”

फिल्म में जिओंग के अलावा तेमुरा मॉरीसन, डैन इविंग, स्टेफनी जैकबसन, एरन जेफरी और जैक जेयर्ड भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493