उप्र : पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर

लखनऊ/अलीगढ़, 20 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज में गुरुवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड में दो बदमाश ढेर हो गए। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, हरदुआगंज में गुरुवार सुबह दो बदमाश बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान पुलिस की इन पर नजर पड़ी और उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया तो बदमाश मछुआ नहर के पास बनी सिंचाई विभाग की एक कोठरी में घुस गए।

इस दौरान वहां पुलिस फोर्स ने उन्हें घेर लिया तो बदमाश फायरिंग करने लगे, जवाब में पुलिस की तरफ से भी फायरिंग हुई, जिसमें एसओ के पैर में गोली लग गई। यह मुठभेड़ लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ चली।

उधर पुलिस की गोली से दोनों बदमाश भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493