ओडिशा अग्निकांड : राष्ट्रपति ने शोक जताया (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ओडिशा के एक अस्पताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर मंगलवार को शोक जताया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “भुनवेश्वर के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड एसयूएम हॉस्पिटल में भीषण आग में कई लोगों की जान जाने और घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राहत अभियान अभी जारी है। भुवनेश्वर के अस्पताल में अपना जीवन खोने वालों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

राष्ट्रपति ने राज्य प्रशासन से घटना की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड एसयूएम अस्पताल में सोमवार शाम 7.30 बजे के आसपास लगी आग में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हादसे का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य सचिव आरती अहूजा ने कहा, “आईसीयू, डायलिसिस व आपात विभाग में जहां आग लगी थी, उसे जांच के लिए सील कर दिया गया है।”

घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493