ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति वाघेला

भुवनेश्वर, 4 जून (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति धीरेंद्र हीरालाल वाघेला ने गुरुवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल एस.सी.जमीर ने कटक में उन्हें शपथ दिलाई।

इससे पहले न्यायमूर्ति वाघेला कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

वाघेला राष्ट्रपति की तरफ से नियुक्ति के आदेश जारी करने के बाद इस साल अप्रैल में स्थानांतरित किया गया है।

शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन उच्च न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में हुआ और इस दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्य के कानून मंत्री अरुण कुमार साहू, वर्तमान न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, वकील और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

वाघेला ने न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती का स्थान लिया है, जो कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

सूत्रों के अनुसार, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या 22 हो गई है।

अगस्त 1954 में गुजरात के राजकोट में जन्मे न्यायमूर्ति वाघेला ने कानूनी करियर की शुरुआत अपने गृह शहर में नवंबर 1975 को की थी और सितंबर, 1999 को वह अपर न्यायाधीश के रूप में गुजरात उच्च न्यायालय की पीठ में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493