भुवनेश्वर, 29 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को ओडिशा में लोकसभा की सात सीटों और विधानसभा की 20 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की।
प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक के बेटे नवज्योति पटनायक बालासोर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. सिंह देव ढेकनाल संसदीय सीट से, जबकि पार्टी के मीडिया सेल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश नायक पुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने इसके अलावा केओन्झार से फकीर मोहन नाइक, भद्रक से मधुमिता सेठी, केंद्रपाड़ा से धरनीधर नायक और जगतसिंहपुर से प्रतिमा मलिक को उतारा है।
ओडिशा में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव पहले चार चरणों में होंगे। चुनाव 11,18, 23 व 29 अप्रैल को होंगे।
dharmpath.com dharmpath