ओडिशा के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी का इस्तीफा

भुवनेश्वर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के कृषि एवं पंचायत राज मंत्री प्रदीप महारथी ने रविवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

महारथी ने एक दलित लड़की की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों की रिहाई पर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर इस्तीफा दिया है।

बारिपदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार की सभा के दौरान पिपिली सामूहिक दुष्कर्म के मुद्दे को उठाए जाने के एक दिन बाद महारथी का इस्तीफा आया है।

छह बार विधायक रहे महारथी ने कहा, “मैंने नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा दिया है, ताकि मेरी पार्टी दिक्कत में नहीं फंसे।”

पिपिली सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की रिहाई की सराहना करने वाली अपनी विवादित टिप्पणी के बाद महारथी विवादों में घिर गए थे। बीजू जनता दल (बीजद) के नेता पुरी जिले में पिपिली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भुवनेश्वर के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अदालत ने 2011 के सनसनीखेज दुष्कर्म व हत्या मामले में साक्ष्यों के अभाव में 24 दिसंबर को दो प्रमुख आरोपियों को रिहा कर दिया।

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए महारथी ने कहा था, “मैं अदालत के फैसले का स्वागत करता हूं। यह सच्चाई की जीत है। मृतक लड़की को न्याय मिला।”

इस विवादास्पद बयान के बाद विपक्षी कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी ने महारथी के संवेदनहीन बयान को लेकर उनकी बर्खास्तगी की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493