तिरुवनंतपुरम, 25 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा के पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट में से एक प्रफुल्ल कुमार (88) का शुक्रवार को यहां निधन हो गया।
उनके बेटे पी. के. मोहंती केरल के मुख्य सचिव हैं। उनका निधन यहां मोहंती के आधिकारिक आवास पर हुआ।
प्रफुल्ल कुमार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
उनकी अंत्येष्टि यहां शुक्रवार शाम को होगी।
dharmpath.com dharmpath