ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कांग्रेस में फिर से हो सकती हैं शामिल

भुवनेश्वर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता गिरिधर गमांग की पत्नी हेमा गमांग फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

वह पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करने के लिए फिलहाल दिल्ली में हैं।

पूर्व सांसद हेमा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “मैं पहले कांग्रेस पार्टी में थी। मेरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। मैं कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत कर रही हूं। कांग्रेस में दोबारा शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है।”

अगर वह कांग्रेस में शामिल होती हैं तो यह आगामी लोकसभा से पहले उनकी घरवापसी होगी।

उन्होंने पिछले वर्ष बीजू जनता दल (बीजद) से इस्तीफा दे दिया था।

वह 2014 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजद में शामिल हो गईं थीं और लक्ष्मीपुर विधानसभा से बीजद प्रत्याशी के रूप में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग फिलहाल भाजपा के सदस्य हैं। उन्होंने 2015 में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।

उनके बेटे शिशिर गमांग भी भाजपा में हैं।

हेमा गमांग 1999 में कांग्रेस के टिकट पर कोरापुट संसदीय क्षेत्र से चुनी गई थीं।

वह 2004 में कांग्रेस की तरफ से गुनुपुर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनी गईं थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493