ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सोमनाथ के निधन पर शोक जताया

भुवनेश्वर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने निधन पर शोक जताया।

उन्होंने सोमनाथ को सशक्त एवं निष्ठावान सांसद बताया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “सोमनाथ चटर्जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। एक सशक्त संसद..लोगों के बीच लोकप्रिय और लोकसभा के महानतम वक्ताओं में से एक। भारतीय लोकतंत्र के लिए एक बड़ी क्षति। परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी का सामना करने की ताकत मिले।”

सोमनाथ (89) का कोलकाता के निजी क्लीनिक में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। रविवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493