ओडिशा के सांसद लाडू किशोर स्वैन का निधन

भुवनेश्वर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के अस्का लोकसभा क्षेत्र से सांसद लाडू किशोर स्वैन का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्वैन का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात निधन हो गया।

बीजू जनता दल (बीजेडी) के वरिष्ठ नेता किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

8 जुलाई, 1947 को जन्मे स्वैन वर्ष 2014 में अस्का निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्हें वर्ष 2004 में कविसूर्यानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी चुना गया था।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493