ओडिशा के 5 मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र से फंड का आग्रह

भुवनेश्वर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्र सरकार के कोष से फंड जारी करने की मंगलवार को अपील की।

पटनायक ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा, “राज्य में प्रस्तावित पांच नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए अनुमानित तौर पर 2,450.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका खाका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दिया गया है।”

ओडिशा में केंद्र-प्रस्तावित योजना के तहत 189-189 करोड़ रुपये की लागत से पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है।

केंद्र व राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में 75:25 के अनुपात में राशि साझा करेंगे।

पटनायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक तीन किस्तों में केवल 55 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

उन्होंने कहा, “यदि राज्य को फंड समय पर जारी न हुआ, तो मुझे डर है कि पांचों नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में विलंब हो जाएगा, जिससे प्रदेश में चिकित्सकों की लगातार कमी होती जाएगी।”

उन्होंने कहा कि इससे पहले सितंबर 2015 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा से फंड जारी करने के लिए उनके आग्रह का कोई परिणाम नहीं निकला।

पटनायक ने कहा कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेजों से राज्य में चिकित्सकों की कमी का समाधान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “नए मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के छात्रों का नामांकन 2017-18 से निर्धारित है। मेरी सरकार ने वित्तीय संकट के बावजूद परियोजना के लिए अपनी तरफ से पर्याप्त फंड की व्यवस्था की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493