भुवनेश्वर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा में एक चिटफंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक ही समय में 12 जगहों की तलाशी ली।
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि अंतर्राज्यीय चिटफंड कंपनी स्वस्तिक इंडिया के कुछ अधिकारियों के निवास स्थानों व कंपनी के कार्यालयों की तलाशी ली गई। भुवनेश्वर में कुल आठ जगहों पर तलाशी ली गई।
इसके अलावा, चार अन्य स्थानों-बालेश्वर, भद्रक, सुंदरगढ़ तथा झारसुगुड़ा स्थित कंपनी के कार्यालयों की भी तलाशी ली गई।
बीते साल मई में पुलिस ने सुंदरगढ़ व बारगढ़ जिले में स्वस्तिक इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए थे।
इस मामले में सीबीआई कंपनी के संस्थापक राजन दास सहित कई अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन पर जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है।
dharmpath.com dharmpath