ओडिशा : छेड़छाड़ के विरोध में विद्यार्थियों सड़क जाम किया

भुवनेश्वर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (केआईआईटी) के विद्यार्थियों ने केआईआईटी परिसर में स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईएफटी) की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के विरोध में शनिवार को सड़क जाम किया।

बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए केआईआईटी-सिखरचंडी रोड जाम कर दिया।

उन लोगों का आरोप था कि कुछ अज्ञात युवकों ने एनएफआईटी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। यह घटना तब हुई, जब रात करीब दो बजे छात्रा एनएफआईटी परिसर की ओर जा रही थी।

हालांकि छात्रा ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन केआईआईटी के एक महिला छात्रावास के निकट तैनात चौकीदार उसके बचाव के लिए नहीं आए। उत्तेजित विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि महिला छात्रावास की वार्डन ने छात्रा की मदद नहीं की।

विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरे के फूटेज के समुचित अवलोकन और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन लोगों ने तुरंत न्याय और परिसर में विद्यार्थियों की पुख्ता सुरक्षा की भी मांग की।

राजधानी में यहां यह परिसर इन्फोसिटी पुलिस थाना से मुश्किल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

हालांकि पुलिस आयुक्तालय ने इनकार किया कि इस तरह की एक घटना हुई है।

पुलिस उपायुक्त सत्यब्रत भोई ने कहा, “प्रथम दृष्टया हमने पाया कि केआईआईटी परिसर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। सत्य का पता लगाने के लिए हम सीसीटीवी फूटेज की जांच कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493