नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को ओडिशा के झारसुगुडा हवाईअड्डे का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी वीर सुरेंद्र साई करने का फैसला किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
सरकार ने कहा कि नाम में बदलाव ओडिशा के लोगों की भावना को दर्शाता है। इससे राज्य सरकार की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “यह राज्य में शख्सियत के योगदान के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है।”
dharmpath.com dharmpath