ओडिशा : ट्रेन की टक्कर से 4 हाथियों की मौत

भुवनेश्वर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के झारसुगुडा जिले में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की टक्कर से चार हाथियों की मौत हो गई।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना बगदिही वनक्षेत्र के पास हुई।

बगदिही वनक्षेत्र के रेंजर बटाकृष्णा सेठी ने बताया कि झुंड में तीन हाथी व एक बच्चा था, जो रेलेव ट्रैक पार कर रहे थे कि ट्रेन की उनसे टक्कर हो गई। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493