ओडिशा : बाढ़ प्रभावित इलाकों में 7 दिवसीय राहत राशि की घोषणा

भुवनेश्वर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को तीन बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों के लिए सात दिनों तक राहत राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भद्रक, केंद्रपाड़ा और जजपुर जिलों के कलेक्टरों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित विभागों को बाढ़ प्रभावित जिलों में सात दिनों तक वयस्कों को 60 रुपये और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को 45 रुपये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने घरेलू जानवरों के लिए टीकाकरण सहित निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का भी आदेश दिया।

कलेक्टरों को एक सप्ताह के बाद अपने संबंधित जिलों की प्रगति पर एक रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बिष्णुपदा सेठी ने कहा, “बाढ़ से 17 ब्लॉक के कुल 903 गांव, तीन जिलों के चार शहरी स्थानीय निकाय प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, बैतरनी नदी में आए बाढ़ से 7.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 50,000 हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट हो गई है।”

उन्होंने कहा कि लगभग 40,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और पका भोजन उपलब्ध कराया गया है।

एसआरसी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में करीब 90 मीट्रिक टन मवेशियों के लिए आहार उपलब्ध कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493