ओडिशा में अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव आयोजित होगा

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा निजी क्षेत्र के महत्वपूर्ण आयोजन ट्राइएनीएल ऑफ इंटरनेशनल आर्ट (ओटीआईए) कला महोत्सव का आयोजन स्थल बनने जा रहा है। यह आयोजन राज्य के तीन शहरों भुवनेश्वर, पुरी और कोणार्क में आयोजित होगा। इन तीन शहरों में इसी साल दिसंबर में कला के क्षेत्र की राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय हस्तियों का समागम होगा।

आर्टिस्ट नेटवर्क फॉर प्रमोटिंग इंडियन कल्चर (एन्पिक) के प्रभाग के रूप में काम कर रहे ओटीआईए का संचालन इसके प्रबंध न्यासी शशांक महापात्रा द्वारा किया जाता है।

ओटीआईए की ओर से 14 जून की शाम 5.30 बजे नई दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी में ओटीआईए के दिल्ली घोषणापत्र की उद्घोषणा की जाएगी। इस मौके पर लोकसभा सदस्य पिनाकी मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के पब्लिक अफेयर्स के मिनिस्टर काउंसलर जेफरी सेक्स्टन विशिष्ट अतिथि होंगे।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, ओटीआईए के संस्थापक निदेशक सशांक महापात्रा ने कहा कि ओडिशा ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं पैदा की है। प्रदर्शनी में अंतर्राराष्ट्रीय कलाकार भारत के राष्ट्रीय कलाकारों और विशेष रूप से ओडिशा के कलाकारों के साथ अपनी कलाओं को प्रदर्शित कर सकते हैं।

ओटीआईए के तहत कई संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें फिल्म, रंगमंच, कला एवं संगीत से जुड़े लोग भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493