ओडिशा में कांग्रेस विधायक का निधन

भुवनेश्वर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा की बीजेपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुबल साहू का मंगलवार को यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।

कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक चुने गए साहू कैंसर से पीड़ित थे।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नरसिंह मिश्रा, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और अन्य नेताओं ने साहू के निधन पर शोक जताया है।

साहू बारगढ़ जिले की बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार 2004 में विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद वह 2009 और 2014 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए।

बीते विधानसभा चुनाव-2014 में साहू ने ओडिशा के पूर्व वित्त मंत्री प्रसन्ना आचार्य को हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493