ओडिशा में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यो पर प्रकाश डाला

भुवनेश्वर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में शनिवार को 70वां गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल गणेशी लाल ने यहां और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कटक में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पटनायक ने कटक में एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा, “विकास आज ओडिशा की पहचान है।”

हजारों लोग महात्मा गांधी मार्ग पर परेड और छात्रों द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतब देखने के लिए एकत्र हुए।

सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए।

स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा सभी क्षेत्रों में अच्छी प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा, “गरीब लोगों की प्रगति ओडिशा की पहचान है। महिलाओं, किसानों और युवाओं का सशक्तिकरण ओडिशा की पहचान है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों और मजदूरों की प्रगति आज ओडिशा की पहचान है।”

उन्होंने कहा कि मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव से 4.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे छह लाख रोजगार पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कालिया योजना किसानों और कृषि क्षेत्र के कल्याण के लिए देश में एक मॉडल है। इसे कृषि विशेषज्ञों द्वारा मान्यता दी गई है। मेरा मानना है कि यह योजना कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगी।”

नक्सलियों ने लोगों से शनिवार को ‘काला दिवस’ मनाने का आग्रह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493