भुवनेश्वर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के कालाहांडी जिले में शनिवार को एक पहाड़ी मार्ग पर एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। ट्रक पर लोहे की पट्टियां लदी हुई थीं।
पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना कालाहांडी जिले में अंबापानी घाट पर उस समय घटी, जब ट्रक नियंत्रण से बाहर होकर पलट गया। ट्रक भवानीपटना से नबरंगपुर के रास्ते में था।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित ट्रक पर सवार होकर पास के नबरंगपुर जिले में मैदानपुर गांव के लिए लौट रहे थे।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी घटनास्थल से फरार हो गए।
dharmpath.com dharmpath