ओडिशा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए सुरक्षा कड़ी

भुवनेश्वर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए रविवार को होने जा रहे मतदान के लिए सुरक्षा चुस्त कर दी गई है।

भुवनेश्वर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए रविवार को होने जा रहे मतदान के लिए सुरक्षा चुस्त कर दी गई है।

कुल 50,61,974 लोग चौथे चरण में 28 जिलों के 1,324 पंचायतों, 18,876 वार्ड सदस्यों और 162 जिला परिषदों के लिए होने वाले मतदान में मतदान के पात्र हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव रबींद्रनाथ साहू ने कहा, “जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान कर्मियों को कोई खतरा न हो, इसके लिए उन्हें खास निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक मतदान दल को संबंधित बूथों तक सुरक्षित पहुंचने के लिए उसके साथ सशस्त्र पुलिस बल लगाया जाए।”

उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक के.बी. सिंह ने कहा है कि मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यथासंभव सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राज्य में पांच चरणों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है, और चौथे चरण का मतदान 19 फरवरी को होगा तथा पांचवें चरण का मतदान 21 फरवरी को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493