ओडिशा में बारिश की संभावना

भुवनेश्वर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्यांत तूफान के बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने के कारण ओडिशा में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग ने अपने एक बयान में कहा, “ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश या बिजली गरजने की उम्मीद जताई जा रही है।”

बयान में कहा गया कि बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव उत्पन्न होने के कारण ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

यह तूफान 18 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ चुका है। अगले 24 घंटे में इसके पश्चिम-दक्षिणपश्चिम पहुंचने का अनुमान है।

तूफान के मद्देनजर मछुआरों को ओडिशा के दक्षिण समुद्र तट से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493