ओडिशा में बारूदी सुरंग विस्फोट में 4 जवान शहीद

भुवनेश्वर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के कोरापुट जिले में बुधवार को संदिग्ध नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में ओडिशा राज्य सशस्त्र पुलिस (ओएसएपी) के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई।

भुवनेश्वर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के कोरापुट जिले में बुधवार को संदिग्ध नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में ओडिशा राज्य सशस्त्र पुलिस (ओएसएपी) के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि यह घटना सुंकी पहाड़ी पर मुंगरभूमि के पास उस समय घटी, जब जवान प्रशिक्षण के लिए एक वाहन से कटक जा रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वाहन में कम से कम 13 पुलिसकर्मी थे। अधिकारी ने हालांकि मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों से शोक संवेदना जाहिर की है और इस घटना को कायराना हरकत करार दिया है।

पटनायक ने ट्वीट किया, “कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं और बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद पुलिसकर्मियों के प्रति शोकसंवेदना जाहिर करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ हमारी गहरी सहानुभूति।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493